Abstract
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अधिगम या सीखने की प्रक्रिया बराबर चलती है जिस प्रकार व्यक्ति को विभिन्न कार्यो के लिये विभिन्न क्षमताएँ प्रकति प्रकृति प्रदत्त होती है ठीक उसी प्रकार अधिगम की भी क्षमता मनुष्य को प्राप्त होती है। अधिगम शैली वह मार्ग है जिसके द्वारा व्यक्ति अपना ध्यान विषय पर केन्द्रित करता है तथा नये और कठिन प्रष्नो एवं कौशलो को अपने मस्तिष्क में संग्रहित कर लेता है। प्रस्तुत शोध पत्र माध्यामिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियो की अधिगम शैली के सबंध में शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन किया गया है। बालक की जैसी अधिगम शैली होगी वेंसी आदतें होगीं उसी के अनुरूप उसकी रूचि होगी मूलतः ये सब शैक्षिक उपलब्धि पर निर्भर करता है।