📢 ANNOUNCEMENT
Call for Papers: Submissions open for Upcoming Quarterly Issue. Authors are invited to submit original, unpublished research papers for Double-Blind Peer Review. Fast-track evaluation with Zero Publication Fees (₹0 / NIL). View Details ✦ Call for Papers: Submissions open for Upcoming Quarterly Issue. Authors are invited to submit original, unpublished research papers for Double-Blind Peer Review. Fast-track evaluation with Zero Publication Fees (₹0 / NIL). View Details
NNIJAS-2026-2483 Education Volume - 2 - Issue 3

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं राजकीय इण्टर कॉलेज में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के आत्मविश्वास का विद्यालयी वातावरण के सन्दर्भ में अध्ययन

शुभम कुमार | Co-Authors: डा0 आभा सिंह

Abstract

शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण साधन है, जिसके माध्यम से केवल ज्ञान एवं शैक्षिक योग्यता का विकास ही नहीं होता, बल्कि व्यक्तित्व, सामाजिक व्यवहार, भावनात्मक स्थिरता, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व, आत्म-अभिव्यक्ति तथा आत्मविश्वास का भी विकास होता है। विशेष रूप से किशोरावस्था विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें अनेक शारीरिक, मानसिक, भावात्मक एवं सामाजिक परिवर्तन होते हैं। इस अवस्था में विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व तथा आत्मविश्वास के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विद्यालयी वातावरण से आशय विद्यालय में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं, शिक्षक-विद्यार्थी सम्बन्धों, सहपाठी सम्बन्धों, अनुशासन, सुरक्षा, शैक्षिक वातावरण, सहयोग, प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से सम्बन्धित परिस्थितियों से है। सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों में सुरक्षा, सम्मान, अपनत्व तथा अपनी क्षमताओं के प्रति विश्वास की भावना विकसित करने में सहायक हो सकता है, जबकि भय, उपेक्षा, पक्षपात, अत्यधिक दण्ड तथा असुरक्षित वातावरण आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में विद्यार्थी आवासीय व्यवस्था के कारण अपना अधिकांश समय विद्यालय परिसर में व्यतीत करते हैं, इसलिए वहाँ का वातावरण उनके दैनिक जीवन एवं व्यक्तित्व विकास को अधिक निकटता से प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर राजकीय इण्टर कॉलेजों में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को नियमित विद्यालयी वातावरण प्राप्त होता है। प्रस्तुत अध्ययन में आत्मविश्वास से आशय विद्यार्थियों के अपनी योग्यता, क्षमता, निर्णय लेने, सामाजिक सम्पर्क, आत्म-अभिव्यक्ति तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने के प्रति विश्वास से है, जबकि विद्यालयी वातावरण से आशय विद्यालय की भौतिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं भावात्मक परिस्थितियों के प्रति विद्यार्थियों की अनुभूति एवं धारणा से है। अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं राजकीय इण्टर कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आत्मविश्वास पर विद्यालयी वातावरण के प्रभाव का अध्ययन करना था। इसके लिए यह परिकल्पना निर्धारित की गई कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं विद्यालयी वातावरण के मध्य धनात्मक सहसम्बन्ध होगा। स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं विद्यालयी वातावरण के मध्य मध्यम स्तर का धनात्मक एवं सार्थक सम्बन्ध विद्यमान है अर्थात् जिन विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयी वातावरण को अधिक अनुकूल, सहयोगपूर्ण एवं सकारात्मक अनुभव किया गया, उनमें आत्मविश्वास का स्तर भी अपेक्षाकृत अधिक पाया गया। अतः अध्ययन की परिकल्पना स्वीकार की गई। 

Keywords
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय राजकीय इण्टर काॅलेज विद्यार्थी आत्मविश्वास विद्यालयी वातावरण
Article Information
Primary Author शुभम कुमार
shubhamchaudharyccc@gmail.com
Affiliation महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखण्ड विष्वविद्यालय, बरेली।
DOI https://doi.org/10.5281/zenodo.23255081
Publication Date 17 Aug 2026
Total Views 51 views